ब्यावर: जवाजा क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदला, तेज बारिश से गर्मी से मिली राहत
Beawar, Ajmer | Jun 1, 2026 ब्यावर। जवाजा क्षेत्र में सोमवार शाम अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई। शाम करीब 6 बजे शुरू हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली। पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। ऐसे में अचानक हुई बारिश ने वातावरण तापमान