हरदोई: साथियों के साथ शारदा नहर में नहाने गया प्रशिक्षु सिपाही डूबा, एसडीआरएफ की टीम ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
Hardoi, Hardoi | Apr 12, 2026 अपर पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश ने बताया कि सुबह करीब दस बजे प्रशिक्षु सिपाही गौरव उर्फ राजन अपने दो साथियों के साथ रसूलापुर के पास शारदा के बरैठा पुल के पास नहाने गया था, पानी के तेज बहाव में तीनों डूबने लगे, ग्रामीणों ने युवकों की चीख पुकार सुनी तो ग्रामीण तीनों युवकों को बचाने के लिए नहर में कूद गए और दो युवकों को निकाल लिया लेकिन गौरव का पता नहीं चला।