जमुई: गरसंडा पुल के पास डकैती की योजना बनाते हुए आठ युवकों को गिरफ्तार, बरामद हुए हथियार, दो कारतूस और एक शराब की बोतल
गरसंडा पुल के पास डकैती की योजना बनाने के लिए इकट्ठा हुए आठ युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और एक शराब की बोतल भी बरामद किया गया है। यह कार्रवाई एसपी विश्वजीत दयाल के निर्देश पर एसडीपीओ सतीश सुमन के नेतृत्व में की गई है। उक्त जानकारी बुधवार की देर शाम 7:00 बजे एसडीपीओ सतीश सुमन ने दी है।