मैनपुरी: छाछा के पास सड़क किनारे खड़े वृद्ध को बाइक सवार ने मारी टक्कर, वृद्ध की हुई मौत
थाना क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर निवासी 75 वर्षीय राम सिंह पुत्र बनवारी लाल सोमवार की दोपहर 12 बजे छाछा के पास अपने प्लॉट पर खड़े हुए थे। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने वृद्ध को टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गए। वही परिजन उन्हें लेकर भोगांव CHC पहुंचे जहां से हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।