बलरामपुर: सदर विधायक पलटू राम ने हरिहरगंज में सदस्यता महा अभियान अंतर्गत लोगों से घर-घर जनसंपर्क कर दिलाई भाजपा की सदस्यता
सदर विधायक पलटू राम ने बलरामपुर सदर के देहात मंडल के हरिहरगंज में घर-घर जनसंपर्क कर लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। सदर विधायक द्वारा पश्चिमी देहात के खमरिया में भी बैठक कर लोगों को भाजपा के नीति एवं सिद्धांतों के बारे में बताते हुए सदस्यता दिलाई गई।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान से जुड़ने के लिए लोग 8800002024 नंबर डायल करें।