बलरामपुर: कोयलरा में भेड़िए की अफवाह पर पहुंची वन विभाग की टीम कहा यह है सियार का पद चिन्ह, अफवाहों से बचने को कहा
कुआना रेंज के अंतर्गत ग्राम कोयलारा कोतवाली देहात बलरामपुर में अकबर अली के गन्ने के खेत में जंगली जानवर दिखाई पड़ने की सूचना प्राप्त हुई।तत्काल रेंज स्टाफ द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की गई। मौके पर पाए गए पगचिन्ह सियार के हैं। रेंज स्टाफ द्वारा दिन और रात्रि गश्त की जा रही है। ग्रामीणों को अफवाहों से बचने की हिदायत दी गई है। जन जागरूकता अभियान चलाया गया।