बलरामपुर: मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने ग्राम पिपरा में आयोजित मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मेले का किया निरीक्षण
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरा में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मुकेश कुमार रस्तोगी ने मेले में आए हुए मरीजों से भी वार्ता किया एवं मिल रही सुविधाओं को जाना। इस अवसर पर उनके साथ जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा एवं चिकित्सा स्टाफ उपस्थित रहे।