बयाना: बयाना में चॉक नालों से सड़कों पर बह रहा पानी, दुकानदारों ने जताई नाराजगी
बयाना के बजरिया रोड स्थित विजय कॉलोनी और अग्रसेन कॉलोनी के बीच भूमिगत नाला लंबे समय से अवरुद्ध है, जिसके कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। नाले जाम होने से सुभाष चौक सर्किल से विजय कॉलोनी तक करीब 250 मीटर लंबे मुख्य बाजार क्षेत्र में जलभराव हो गया है। नालियों का गंदा पानी दुकानों के सामने जमा होने से गों को आवागमन में दिक्कतें आ रही हैं।