बखरी: विश्व बंधु पुस्तकालय में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन, 40 जोड़ी प्रतिभागी शामिल
बखरी के विश्व बंधु पुस्तकालय परिसर में मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इसमें 40 जोड़ी प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संतोष कुमार गुड्डू ने किया। संचालन प्रिंस सिंह परमार ने किया। कार्यक्रम में सब इंस्पेक्टर अर्चना झा, पार्षद इजिला देवी आदि शामिल हुई।