बखरी: बखरी में विश्व बंधु पुस्तकालय का 69वां वार्षिकोत्सव शुरू, चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन
बखरी के विश्वबंधु पुस्तकालय का गुरुवार को 69 वां वार्षिकोत्सव कार्यक्रम शुरू किया गया। एक सप्ताह तक चलने वाले इस कार्यक्रम के प्रथम दिन चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन एसडीओ सन्नी कुमार सौरभ ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर क्षेत्र भर के गणमान्य आदि मौजूद थे।