फतेहपुर: कलेक्ट्रेट में युवा विकास समिति ने पर्यावरण बचाओ के नारे के साथ छेड़ा अभियान, नदी-तालाब बचाओ, जीवन बचाओ के लगाए नारे
फतेहपुर। जनपद में बढ़ रहे अवैध खनन, पेड़ों की अंधाधुंध कटाई, अवैध कॉलोनियों के निर्माण तथा जल स्रोतों पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर युवा विकास समिति ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर प्रभावी कार्रवाई की मांग की। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि इन गतिविधियों के कारण पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है और प्राकृतिक संसाधनों का तेजी से क्षरण हो रहा है। समिति के प्र