सिवनी: विभागीय उदासीनता से बदहाल हुआ अमोदागढ़, अव्यवस्थाओं का बोलबाला
Seoni, Seoni | Apr 12, 2026 सिवनी- जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर स्थित प्रसिद्ध ईको पर्यटन स्थल अमोदागढ़ विभागीय उदासीनता के कारण अपनी पहचान खो रहा है। हद तो तब हो गई जब यहाँ पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहीं मोगली और बघीरा की मूर्तियां ही स्थल से गायब हो गईं। वर्ष 2018 में लाखों की लागत से बने व्यू पॉइंट, कैंटीन और शौचालय बदहाल स्थिति में हैं।