बेतिया: ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या मामले में पुलिस ने रक्सौल और नगर से दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
सिरसिया थाना क्षेत्र के गरबुआ बाबू टोला में 6 जुलाई सुबह करीब 9:30 बजे हुई ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मृतक की पहचान 52 वर्षीय हृदय किशोर मिश्र के रूप में हुई थी, जिनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। आज 8 जुलाई, मंगलवार शाम करीब 5 बजे सदर डीएसपी विवेक दीप ने अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी।