हरियाणा पुलिस की साइबर अपराध शाखा ने मंगलवार को चूरू के कोतवाली क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर फ्रॉड प्रकरण में चूरू के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई हरियाणा के कुरुक्षेत्र साइबर थाना पुलिस की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से की।