हाजीपुर: गाजीपुर सड़क हादसे में शिक्षक समेत दो घायल, गंभीर हालत में PMCH रेफर
महुआ से बिदुपुर के कल्याणपुर लौट रहे चाचा-भतीजा सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा देसरी थाना क्षेत्र के गाजीपुर में उस समय हुआ जब उनकी बाइक एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गई। दुर्घटना में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बुधवार और गुरुवार के मध्य रात्रि लगभग 12:00 की बताई गई है।