मिल्कीपुर: मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने थाना कुमारगंज में किया भ्रमण, थानाध्यक्ष ने विभिन्न पटलों की दी जानकारी
मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत शनिवार दोपहर लगभग 12बजे शिक्षा क्षेत्र अमानीगंज के कंपोजिट विद्यालय अमावा छीटन की छात्राओं को थाना कुमारगंज का भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान थानाध्यक्ष ओम प्रकाश ने छात्राओं को थाना परिसर दिखाते हुए विभिन्न पटलों की कार्यप्रणाली एवं पुलिसिंग व्यवस्था की जानकारी दी। इस अवसर पर छात्राओं को सुरक्षा संबंधित तमाम जानकारी दी गई।