चैनपुर: मुङी से भैंस चोरी के मामले में पीड़ित के आवेदन पर चैनपुर पुलिस ने एक मैजिक से भैंस सहित दो चोरों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
चैनपुर थाना क्षेत्र के मुङी गांव से भैंस चोरी के मामले मे पीड़ित बुचून यादव के आवेदन पर एक मैजिक से भैंस सहित दो चोरो को चैनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के बाद सोमवार की सुबह 11 बजे भभुआ जेल भेजा है।गिरफ्तार अभियुक्त अरुण कुमार ग्राम बहुअन थाना सोनहन एवं नागेन्द्र कुमार ग्राम समहुता थाना मोहनिया दोनो जिला-कैमूर के निवासी है।