मेरठ: मेरठ में हिजाब पहनने पर छात्रा को परीक्षा से रोका, छात्रा ने DM से की शिकायत; प्रिंसिपल ने दी अनुमति, चेकिंग टीम ने रोका
Meerut, Meerut | Mar 4, 2025 मेरठ में एक मुस्लिम छात्रा को हिजाब पहनकर आने पर 12वीं की परीक्षा देने से रोका गया। बताया जा रहा है शास्त्री नगर स्थित सीजेडीएवी इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधन ने छात्रा को हिजाब पहनकर परीक्षा देने से मना कर दिया। लोहिया नगर के ग्राम नरहेड़ा की रहने वाली अर्शीका ग़ाजी बीआर इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा हैं। उनका परीक्षा केंद्र सीजेडीएवी इंटरनेशनल स्कूल में है।