कोल: शादी की 25वीं वर्षगांठ पर महापौर ने रचा इतिहास, 25 निर्धन कन्याओं का कराया विवाह, महापौर हुए भावुक
अलीगढ़ महापौर प्रशांत सिंघल ने अपनी शादी की 25वीं वर्षगांठ को ऐतिहासिक बना दिया है। 25वीं वर्षगांठ पर महापौर प्रशांत सिंघल ने 25 निर्धन कन्याओं का दान दहेज के साथ विवाह कराया है। यह कार्यक्रम शहर की एक निजी लॉज में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री चौ• लक्ष्मी नारायण, सांसद सतीश गौतम के साथ अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल रहे।