हिलसा: अरपा पंचायत के मखदुमपुर में जीविका द्वारा जन संवाद कार्यक्रम, सैकड़ों महिलाएं शामिल
Hilsa, Nalanda | May 7, 2025 हिलसा प्रखंड के अरपा पंचायत अंतर्गत मखदुमपुर गांव में जीविका के द्वारा जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह संवाद कार्यक्रम बुधवार की दोपहर ढाई बजे की गयी। कार्यक्रम का उद्घाटन करते जीविका के प्रखंड परियोजना पदाधिकारी राजेश कुमार ने सरकार के द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाएं एव महिला सशक्तिकरण के वारे में विस्तार पूर्वक बताया।