हिलसा: भाजपा के नए जिला अध्यक्ष राजेश कुमार को बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया और बधाई दी
Hilsa, Nalanda | May 6, 2025 हिलसा, भाजपा के नए जिलाध्यक्ष राजेश कुमार को बनाए जाने पर हिलसा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हर्ष व्यक्त और दी बधाई। नगर मंडल अध्यक्ष मंजय कुमार चंद्रवंशी के नेतृत्व में शहर के वरुण तल पार्टी कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से नए जिलाध्यक्ष राजेश कुमार को बधाई दी है।