मोहनलालगंज: मिशन शिक्षण संवाद समूह के तहत गुमानीखेड़ा में छात्रों को कराया गया योग
प्राथमिक विद्यालय गुमानीखेड़ा में मिशन शिक्षण संवाद समूह के तहत छात्रों को योग कराया गया। इसी दौरान सहायक अध्यापिका वंदना द्वारा बताया गया की योगा दैनिक जीवन में संजीवनी का कार्य करता है। आज के समय में योगा का जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। इसी महत्व को समझते हुए मिशन शिक्षण संवाद द्वारा आज सभी छात्रों को योग कराया गया और बताया गया की करो योग रहो निरोग।