मोहनलालगंज: थाना निगोहां क्षेत्र में घर से निकला रेल कर्मी संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ लापता, गुमशुदगी दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस
निगोहां के उतरावां गांव स्थित घर से निकला रेलवे कर्मी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी पता ना चलने पर छोटे भाई ने पुलिस से लिखित शिकायत कर उसे तलाशने की गुहार लगाई। थाना निगोहां पुलिस टीम ने गुमशुदगी दर्ज कर लापता रेल कर्मी की तलाश शुरू कर दी है।