रेवदर: रेवदर के मंडार–रानीवाड़ा मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलटी कार, सड़क हादसे में पति-पत्नी हुए घायल, पुलिस मौके पर पहुंची
Reodar, Sirohi | Mar 15, 2026 रेवदर के मंडार–रानीवाड़ा मार्ग पर शनिवार को एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार में सवार पति-पत्नी को हल्की चोटें आई हैं।जानकारी के अनुसार बालोतरा से गुजरात की ओर जा रहे पति-पत्नी की कार सोरड़ा गांव के पास मोड़ पर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि दोनों सुंधामाता के दर्शन करने के बाद गुजरात की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हुआ