समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन के समीप बुधवार को एक तेज रफ्तार टोटो ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में टोटो पर सवार एक महिला यात्री गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को उठाया और तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।