इटावा: जनपद में परिवहन विभाग के अधिकारी ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर 5 ई-रिक्शा किए सीज, 5 का किया चालान
Etawah, Etawah | Apr 11, 2025 इटावा जनपद में आज शुक्रवार को बिना रजिस्ट्रेशन सड़कों पर दौड़ रहे ई-रिक्शा पर अंकुश लगाने के क्रम में परिवहन विभाग के अधिकारी वीरेंद्र नाथ राजभर ने सघन चैकिंग अभियान चलाया। जिसमें दोपहर 3 बजे तक 20 ई-रिक्शा चैक किए। वहीं प्रपत्र न दिखा पाने पर 5 ई-रिक्शा सीज किये गये। इसके साथ ही प्रपत्र पूरे न पाये जाने पर 5 ई रिक्शा के चालान किये गये हैं।