इटावा: नगला ढेरा के सामने रेलवे लाइन के पास कुत्ता टहलाते समय महिला मालगाड़ी की चपेट में आकर हुई दर्दनाक मौत, जांच में जुटी
Etawah, Etawah | Apr 11, 2025 सामहो स्टेशन के ग्राम नगला ढेरा के सामने से दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर शुक्रवार सुबह 7: 30 बजे रेलवे लाइन किनारे कुत्ते को टहलाते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से 52 वर्षीय अनीता देवी पत्नी सत्यवीर सिंह निवासी नगला ढेरा भरथना की मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने दोपहर 1 बजे पोस्टमार्टम कराया।