मथुरा: राधेश्याम कालोनी में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
गोविन्द नगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत राधेश्याम कालोनी स्थित गैस गोदाम के पीछे किराए के कमरे में रहने वाले आकाश ने बुधवार की रात अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर पंखे के हुक से लटककर जान दे दी। मूलरूप से अलीगढ़ का रहने वाला यह युवक ब्रजवासी लैंडसन में काम करता था। इसका ममेरा भाई शनि भी इसी होटल मालिक की गाडी चलता है।