चंदला: चंदला में पत्नी की प्रताड़ना से परेशान नगर परिषद के बाबू ने खाया सल्फास, हालत गंभीर
सोमवार की सुबह 9 बजे मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात करीब 10 से 11 बजे चंदला नगर परिषद में पदस्थ एक बाबू द्वारा सल्फास खाकर आत्महत्या का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाबू ने पारिवारिक विवाद और पत्नी से कथित प्रताड़ना से परेशान होकर यह कदम उठाया। हालत बिगड़ने पर परिजनों और सहकर्मियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।