जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत विगत दिनों जैन चौराहा क्षेत्र में हुई लूट और मारपीट की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 007 गैंग के तीन आरोपियों सहित दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इस संबंध में एडिशनल एसपी अभिषेक दीवान ने गुरुवार की शाम 5 बजे लगभग विस्तृत जानकारी दी है।