चूरू जिलामुख्यालय पर दीपावली पर्व को शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिलेभर में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। शहर में 150 पुलिसकर्मियों व अधिकारियों की तैनाती कर चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जा रही है।