भरतपुर: बाछरैन गांव में बारिश के बाद घर के लोहे के गेट में उतरे करंट से 19 साल के युवक की हुई मौत
भरतपुर के खेड़ली मोड़ थाना इलाके के बाछरैन गांव में बारिश के बाद घर के लोहे के गेट में उतरे करंट से 19 साल के युवक कृष्णदेव की मौत हो गई। कृष्णदेव जैसे ही घर के गेट के संपर्क में आया, उसे जोरदार करंट लग गया। परिजन उसे तुरंत हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।