समस्तीपुर: मुफस्सिल थाने की पुलिस ने शीतलपट्टी चौक के पास वाहन जांच के दौरान हथियार के साथ तीन लोगों को पकड़ा
वाहन जांच के दौरान मुफस्सिल पुलिस ने तीन बाइक सवार युवकों को लोडेड पिस्तौल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में जमादार रंजीत कुमार के बयान पर तीनों युवको के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। तीनो युवक सरायरंजन थाना क्षेत्र के हरसिंहपुर टारा के रविन कुमार, रोशन कुमार एवं विशाल कुमार बताया गया है। मुफस्सिल थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तीनों युवकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। बताया जाता है कि शितलपट्टी चौक के पास वाहन जांच के दौरान पुलिस को देख तीनों युवक भागने का प्रयास कर रहे थे, इसी दौरान पुलिस ने घेर कर सभी को पकड़ा और तलाशी ली तो एक युवक के कमर से हथियार बरामद हुआ।