पट्टी: पट्टी तहसील में पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच गहराया विवाद, कोतवाल का फूंका गया पुतला
पट्टी कोतवाल अभिषेक सिरोही की कार्यशैली से न तो फरियादी संतुष्ट हैं और न ही अधिवक्ता। बार अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा, “जब तक उनका तबादला नहीं होता, अधिवक्ता न्यायिक कार्य से दूर रहकर विरोध जारी रखेंगे। अधिवक्ता समाज का आईना होते हैं और उन पर दुर्व्यवहार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान आक्रोशित अधिवक्ताओं ने कोतवाल का पुतला दहन किया।