पट्टी: सुखऊ दुबौली गांव के प्रधान पति न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के तहत गए जेल
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के सुखऊ दुबौली गांव निवासी विजय सिंह की पत्नी गांव की ग्राम प्रधान है। पूर्व में दर्ज एक मुकदमे में उनके विरुद्ध न्यायालय ने गैर जमानती वारंट जारी था। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी विजय सिंह को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए रविवार की दोपहर करीब 2 बजे जेल भेज दिया।