देहरादून एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टीम ने ड्रग तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 1 किलो 108 ग्राम चरस बरामद की गई है।
पुलिस की शुरुआती पूछताछ में यह सामने आया है कि आरोपी हिमाचल प्रदेश के कसोल से यह चरस लेकर आया था और इसे देहरादून के स्थानीय इलाकों में बेचने की फिराक में था।