लोहरदगा: रेलवे स्टेशन के समीप अंडरपास में जलजमाव से बढ़ी परेशानी, समस्या का समाधान करने की उठी मांग #jansamasya
लोहरदगा जिले के हिरही-भोक्ता बगीचा रेलवे स्टेशन के समीप बने रेलवे अंडरपास में जलजमाव की गंभीर समस्या ने आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों की आवाजाही को मुश्किल में डाल दिया है। बीते महीना से जारी बारिश के कारण अंडरपास में कमर तक पानी भर गया है, जिससे छोटे वाहन फंस जा रहे हैं और पैदल चलना भी खतरे से खाली नहीं है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह अंडरपास हिरही, मन