राज्य कर विभाग सहारनपुर द्वारा जनमंच सभागार में व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन शनिवार दोपहर 3:00 बजे किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मनीष बंसल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपर आयुक्त विजयानंद पाण्डेय, संयुक्त आयुक्त अमित कुमार पाठक व सुश्री सुरभि गंगवार ने उनका स्वागत किया।