बौंसी: भीषण गर्मी से लक्ष्मीपुर डैम सूखने की कगार पर, किसानों की चिंता बढ़ी
Bausi, Banka | Apr 17, 2026 बौंसी प्रखंड क्षेत्र के किसानों के लिए जीवनरेखा माने जाने वाला लक्ष्मीपुर डैम इन दिनों भीषण गर्मी के कारण जल संकट से जूझ रहा है। अप्रैल माह में ही डैम का जलस्तर तेजी से घटने लगा है, जिससे आसपास के इलाकों में पानी की कमी के संकेत मिलने लगे हैं। डैम के निचले हिस्से में अब जमीन और गाद साफ दिखाई दे रही है, जहां पहले पानी भरा रहता था।