मथुरा: कैबिनेट मंत्री ने एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत पर दी श्रद्धांजलि, मोटर बोट पीपा पुल से टकराकर पलटी
वृंदावन में केसी घाट और बंशीबट के बीच शुक्रवार को पेटून पुल से टकराकर श्रद्धालुओं से भरी हुई एक मोटर बोट पलट गई जिसमें 6 महिला समेत 10 लोगों की मौत हुई है मोटर बोट में लुधियाना, हिसार, मुक्त्तसर के 37 लोग सवार थे इस नाव हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। और युवती समेत 5 लोग अब भी लापता हैं। यह हादसा शुक्रवार दोपहर सवा तीन बजे हुआ