हंडिया: नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 54 ग्राम MD पाउडर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
Handiya, Harda | Jun 19, 2026 नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कद ढाबे के पास से एक कार को रोककर तलाशी ली, जिसमें बैठे दो लोगों के पास से 54 ग्राम MD पाउडर बरामद किया गया।