राताखुर्द से दांतला शादी समारोह में शामिल होने गए चार युवकों को कांस्टेबल ने थाने में बंद किया, ग्रामीण पहुंचे थाने पर
Kishangarhbas, Alwar | Mar 31, 2026
खैरथल के राताखुर्द से दांतला शादी समारोह में शामिल होने गए चार युवकों को हेड कांस्टेबल पुष्पेंद्र ने थाने में बंद कर दिया। शिकायतकर्ता श्री चंद जाटव ने पुलिस को मंगलवार दोपहर 3:00 बजे बताया कि उनके रिश्तेदारी में शादी थी लड़के बाइक पर बैठकर शादी समारोह से वापस आ रहे थे तभी पुलिसकर्मी पुष्पेंद्र ने उनके साथ बदतमीजी की और उन्हें थाने में बंद कर दिया।