मेरठ: परतापुर में फैक्ट्री के कचरे में लगी आग, धुएं से घिरा गांव; ग्रामीणों ने फैक्ट्री के बाहर किया धरना
Meerut, Meerut | Jun 6, 2026 मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के अच्छरौंडा-बहादुरपुर रोड स्थित एक फैक्ट्री के बाहर पड़े कचरे में शनिवार सुबह आग लग गई। आग से उठे घने धुएं ने पूरे गांव को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने फैक्ट्री के बाहर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया।