शाहपुरा: अब तक 18 हजार क्विंटल गेहूं का उपार्जन, 13 हजार किसानों ने स्लॉट बुक किए
जबलपुर समर्थन मूल्य पर गेहूं के उपार्जन की प्रक्रिया के तहत जिले में अभी तक 516 किसानों से 18 हजार 162 क्विंटल गेहूं की खरीदी की जा चुकी है, जबकि 13 हजार 057 किसानों द्वारा गेहूं का विक्रय करने स्लॉट बुक किये जा चुके हैं। यह कुल पंजीकृत किसानों का 25.70 फीसदी है।