नावानगर: पीपराढ के एक मंदिर के पास से एक देशी कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस के साथ दो युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया
पीपराढ के एक मंदिर के पास से एक देशी कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस के साथ दो युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों युवक पर पुलिस ने बुधवार को आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर एसपी के समक्ष प्रस्तुत किया। जहां से दोनों युवक को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार दोनों युवक पीपराढ गांव के सचिन कुमार एवं नीतीश कुमार है। इसकी पुष्टि सोनवर्षा ओपीध्यक्ष निशा रानी ने की।