मानसून आने से पहले खरगोन जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी मच्छरजनित बीमारियों को रोकने के लिए जिला स्तर पर बड़ी तैयारी शुरू कर दी गई है। इसी को लेकर जिला पंचायत खरगोन में जिला टास्क फोर्स समिति की अहम बैठक आयोजित की गई।