मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में रामनवमी पर कन्या पूजन के साथ बेटियों को भेंट किए गए शस्त्र, हिंदू रक्षा दल ने कहा- बेटियों को पूजें
मुजफ्फरनगर में रामनवमी पर हिंदू रक्षा दल ने कन्या पूजन और विशाल भंडारे का आयोजन किया। इस दौरान कन्याओं को शस्त्र भेंट कर आत्मरक्षा का संदेश दिया गया। संगठन के अध्यक्ष सिंह की शर्मा ने कहा कि बेटियों को शास्त्रों के साथ शस्त्रों का ज्ञान भी जरूरी है। वहीं, हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र पवार ने बेटियों की सुरक्षा और जागरूकता पर जोर दिया।