मौदहा: मौदहा में शिक्षा की अलख जगाने के लिए परिषदीय विद्यालय में चलाया गया स्कूल चलो अभियान
शिक्षा की अलख जगाने के लिए परिषदीय विद्यालय में स्कूल चलो अभियान चलाया गया। इसके उपरांत छात्र-छात्राओं को परीक्षा परिणाम वितरित किए गए। नए छात्र-छात्राओं को टीका लगाकर विद्यालय में स्वागत किया गया। उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए मुंह मीठा कराया गया। प्रदेश को शत प्रतिशत साक्षर बनाने के लिए सर्व शिक्षा अभियान के तहत परिषदीय विद्यालय करहिया के प्राथमिक व