बरही के इटौरा ग्राम निवासी भोला मिश्रा अपने दिव्यांग पुत्र का आधार अपडेट कराने पहुँचे थे वे दफ्तरों के चक्कर काटते रहे रहे अंततः उन्हें मायूस लौटना पड़ा। इस संबंध में दिव्यांग ओम पिता भोला मिश्रा 18 ने आज शनिवार दोपहर 2 बजे जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आधार अपडेट नही होने के कारण उनके पुत्र की दिव्यांग पेंशन बंद है और राशन भी नहीं मिल रहा।