शाहजहाँपुर। पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में टूटे रिश्तों को जोड़ने की पहल की गई। इस दौरान थाना खुटार क्षेत्र के एक दंपति, जो पिछले ढाई महीने से विवाद के कारण अलग रह रहे थे, आपसी सहमति से पुन: साथ रहने को तैयार हो गए।